आज की रचना का प्रकाशन


हिन्दी काव्य कोश के सभी रचनाकारों को यह जान कर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि हिन्दी काव्य कोश दैनिक रूप से आज की रचना कार्यक्रम के अंतर्गत देश के वरिष्ठ रचनाकारों ई रहनाओं का प्रकाशन शुरू करने जा रहा है | जिसमें आप सभी की रचनाओं का भी निरंतर प्रकाशन संभव होगा | 

उद्देश्य 

हिन्दी काव्य कोश द्वारा आज की रचना  
के अंतर्गत साहित्य प्रेमियों में पढ़ने की उत्सुकता जागृत करना है| दैनिक रूप से रचनाओं के प्रकाशन से सभी साहित्य प्रेमी उन रचनाओं को पढ़कर कुछ नया सीख पायेंगे | साथ ही रचनाकारों की रचनाओं को प्रतिदिन लाखों साहित्य प्रेमियों तक पहुँचाया जा सकेगा | आज के दिनों में लोग पुस्तकें कम ही खरीदना चाहते हैं अतः हमें साहित्य को बड़ी ही सावधानी के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है | इसके लिए हमें निरंतर पढ़ना होगा, समाज की परिस्थितियों को समझना होगा | आइये हम प्रत्येक दिन के समय का कुछ अंश आज की रचना पढ़ने में तथा कुछ नये शब्द, नये भाव नई समस्यायों को न केवल अपने अपितु रचनाकारों की दृष्टि से भी देखने का प्रयास करते हैं |

समय

यह अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न है क्योंकि यदि हमें यह ज्ञात नहीं होगा कि आज की रचना किस समय पर प्रकाशित होती है तो हम उसे पढेंगे कैसे !
जी हाँ, आज की रचना का प्रकाशन प्रत्येक दिन सुबह १०:०० बजे किया जायेगा |
हिन्दी काव्य कोश के तकनीकी विभाग ने अत्यंत सोच समझ कर यह निर्णय लिया है और हमारा पूरा प्रयास भी रहेगा की आज की रचना के प्रकाशन की निरंतरता में कोई समस्या न आये |

रचनाओं की संख्या

हिन्दी काव्य कोश से जुड़े हजारों रचनाकारों को देखते हुए समिति ने यह निर्णय लिया है कि आज की रचना में रचनाओं की संख्या अलग-अलग रखी जाये | जिससे वर्ष भर में अधिक से अधिक रचनाओं का प्रकाशन कर उसे देश भर में पहुँचाया जा सके |

दैनिक रचना में यदि पद्य (कविता, ग़ज़ल) का प्रकाशन किया जाता है तो उनकी संख्या पाँच होगी तथा यदि किसी दिन गद्य (कहानी, आलेख तथा व्यंग आदि) का प्रकाशन किया जाता है तो उनकी संख्या एक रखी जायेगी |

कौन भेज सकता है रचनाएँ ?

हिन्दी काव्य कोश से जुड़े सभी रचनाकार अपनी रचनाओं को आज की रचना में प्रकाशन हेतु भेज सकते हैं| हिन्दी काव्य कोश की चयन समिति द्वारा आपकी रचना का चयन किये जाने पर उसका प्रकाशन किया जायेगा |
कैसे भेजें अपनी रचना ? आज की रचना में अपनी रचना के प्रकाशन हेतु सभी रचनाकार यूनिकोड फॉण्ट में टाइप अपनी रचना को पत्रिका के ई-मेल tmkavykosh@gmail.com पर भेज दें |
ध्यान रहे मेल भेजते समय उसका विषय (subject) निम्न प्रकार रखें -
आज की रचना ( कविता ) 
आज की रचना ( कहानी ) 
आज की रचना (....जिस विधा की रचना......) 
रचना पूर्ण होने के बाद रचनाकार का पूरा नाम जिला व प्रदेश अवश्य लिखा होना चाहिए अन्यथा उस रचना का प्रकाशन नहीं किया जायेगा |

कब होगा प्रकाशन ? 

आज की रचना में भेजने वाले रचनाकारों को प्रतिक्षा होगी कि उनकी रचना का कब प्रकाशन किया जायेगा | रचनाओं के तुरंत प्रकाशन न होने पर कई रचनाकार पुनः उसी या अन्य रचना को भेजने लगते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कोई अन्य उत्कृष्ट रचना भेजने से उसका प्रकाशन हो जायेगा | परन्तु ऐसा नहीं है, आपकी रचना प्रकाशन के लिए होती है परन्तु उससे पहले प्रकाशन के लिए चुनी गई रचनाओं का प्रकाशन होने के बाद ही आपकी रचना का प्रकाशन संभव होगा | अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपनी रचना भेजने के बाद एक माह तक प्रतीक्षा करें तबतक आपकी रचना का प्रकाशन कर दिया जायेगा और यदि आपकी रचना का किन्हीं कारणों से प्रकाशन नहीं हो पाता है तो पुनः भेजें |
कृपया रचना भेजने के बाद एक माह के पहले यह प्रश्न न करें कि रचना कब प्रकाशित होगी ?

विशेष: हिन्दी काव्य कोश की पत्रिका में रचनाकार परिचय तथा उनकी रचनाओं का निरंतर प्रकाशन तथा उनकी प्रकाशित रचनाओं को उनके परिचय में कविता, कहानी आदि श्रेणियों में शुरू हो गया है | जो रचनाकार वार्षिक सदस्यता लिए हैं उनसे निवेदन है कि वे अपना परिचय पत्रिका के न्य नाम जोड़ें टैब में सदस्यता शुल्क की प्रति के साथ भेज दें | ध्यान रहे कि विशेष वार्षिक सदस्यता प्राप्त रचनाकार केवल आज की रचना में ही रचनाएँ भेजें परिचय नहीं |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ