About



हिन्दी काव्य कोश पत्रिका को  ई-पत्रिका करने के पीछे समिति कोश का उद्देश्य न केवल अधिक साहित्य प्रेमियों से जुड़कर उन तक अच्छी रचनाएँ पहुँचाना है अपितु उत्कृष्ट रचनाओं को उचित स्थान दिलाना भी है |

हिन्दी काव्य कोश के संस्थापक श्री कुलदीप कुमार पाण्डेय जी तथा समिति कोश के सभी सदस्यों के अथक प्रयासों से हिन्दी भाषा को और अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है |

आज के दिनों में यह देखा जा रहा है कि अधिकतर नवोदित रचनाकार अपनी रचनाओं में उर्दू,फारसी, यहाँ तक कि अंग्रेजी आदि भाषाओँ के शब्दों का प्रयोग बहुत ही तेजी से कर रहे हैं |

हिन्दी काव्य कोश किसी भी भाषा की आलोचना नहीं करता है, यहाँ तक कि हिन्दी काव्य कोश मासिक ई-पत्रिका में भी उर्दू तथा फारसी आदि शब्दों से युक्त रचनाओं को निःसंदेह प्रकाशित किया जाता है परंतु उसके लिए अलग नियम हैं |

आगे चलकर नवोदित रचनाकारों के कंधों पर ही साहित्य को समृद्ध करने की जिम्मेदारी होगी | ऐसे में आवश्यक है कि उन्हें भाषा का ज्ञान होना चाहिए | उन्हें पता होना चाहिए कि न केवल उनके बल्कि अन्य रचनाकारों की रचनाओं में भी कौन-कौन से शब्द किस भाषा से लिए जा रहे हैं | हिन्दी की रचनाएँ करने का अर्थ है कि उसमें हिन्दी के शब्द ही होने चाहिए |

नवोदित रचनाकारों को हिन्दी भाषा का सही प्रयोग करने तथा हिन्दी व अन्य भाषाओँ की शब्दावलियों के ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से हिन्दी काव्य कोश के फेसबुक पेज पर साप्ताहित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें हिन्दी भाषा के शब्दों के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जाता है | जिससे रचनाकार सही शब्दों का प्रयोग करें |