हिन्दी काव्य कोश रचनाकार सूची में नया नाम कैसे जोड़ें, पूरी प्रक्रिया

 

कैसे जोड़ें रचनाकार सूची में नाम 

हिन्दी काव्य कोश एक पूर्णतः अव्यवसायिक है जिसका मुख्य उद्देश्य काव्य प्रेमियों तक अधिक से अधिक नवीन रचनाओं को पहुँचाना है| रचनाकार को इसमें जुड़ने के लिए अपने संछिप्त परिचय व फोटो के साथ कम से कम दस रचनाएँ भेजनी होती हैं | हिन्दी काव्य कोश की संपादक समिति  समीक्षा के बाद यदि वह रचनाकार जुड़ने योग्य है तो उसे जोड़ दिया जाता है यह वेबसाइट साहित्य के लिए ही बनायी गयी है| आप वेबसाइट देख सकते हैं | इसमें रचनाकार कि सभी रचनाओं को क्रमानुसार एक स्थान पर व्यवस्थित किया जाता है ताकि कोई भी किसी रचनाकार की सभी रचनाएँ एक स्थान पर पढ़ सके |

कहाँ भेजें संछिप्त परिचय व फोटो व रचनाएँ

हिन्दी काव्य कोश की रचनाकार सूची में जुड़ने हेतु रचनाकार को अपने संक्षिप्त परिचय, फ़ोटो तथा कम से कम दस रचनाओं के साथ पत्रिका के आधिकारिक ई-मेल tmkavykosh@gmail.com पर भेजना होता है |

कोई भी व्यक्ति किसी रचनाकार का परिचय, फ़ोटो व राचाएं जोड़ने हेतु भेज सकता है | हिन्दी काव्य कोश की संपादक समिति द्वारा भेजी गई रचनाओं की समीक्षा होने के बाद यदि वह रचनाकार जुड़ने की योग्यता रखता है तो उसे रचनाकार सूची में जोड़ दिया जाएगा |

ई-मेल करने हेतु SEND बटन पर क्लिक करें  

कैसे प्रकाशित होती हैं रचनायें 

हिन्दी काव्य कोश के संपादक समिति के द्वारा चयन के बाद रचनाकार का नाम हिन्दी काव्य कोश की रचनाकार सूची में जोड़ दिया जाता है| सूची में एक बार नाम जुड़ जाने के बाद रचनाओं का निरंतर प्रकाशन किया जाता रहता है तथा उनकी रचनायें रचनाकार के पृष्ट पर जुड़ती रहती हैं| जिससे रचनाकारों की रचनायें एक स्थान पर संकलित हो जाती हैं |

हिन्दी काव्य कोश रचनाकार सूची देखने हेतु क्लिक करें 

    

हिन्दी काव्य कोश: रचनाकार सूची प्रत्येक माह होती है नवीन । 

आपसे विनम्र निवेदन है कि सूची में नाम जुड़ने से संबंधित प्रश्न बार-बार न पूछें|  संपादक समिति द्वारा चयन किए जाने पर आपको स्वतः पत्रिका की वेबसाइट पर जोड़ दिया जाएगा। हिन्दी काव्य कोश परिवार में 50 हज़ार से अधिक साहित्यकार होने के कारण इस पूरी प्रक्रिया में लगभग ३ माह का भी समय लग सकता है।