पत्रिका में अपनी रचनाओं का स्वयं करें प्रकाशन

अपनी रचनाओं को स्वयं प्रकाशित करें


हिन्दी काव्य कोश पत्रिका प्रारंभ से ही रचनाओं को प्रकाशित कर उसे जन-मानस तक पहुँचाने की प्रक्रिया को सरल करने का प्रयास करती आयी है। रचनाओं का प्रकाशन एक जटिल कार्य है जिसमें समय, ऊर्जा व समिति के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता होती है जो उस क्षेत्र के विशेषज्ञ हों। इन सभी प्रक्रियाओं के सभी चरणों का पालन करने के बाद रचनाओं का प्रकाशन अत्यंत समय ले लेता है जिससे रचनाकारों की ऊर्जा व अभिप्रेरणा शिथिल हो जाती है।

इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद समिति कोश ने यह निर्णय लिया है कि रचनाओं का प्रकाशन स्वयं रचनाकारों को करने दिया जाये। जिसपर समिति कोश के सदस्य समीक्षा के बाद उन्हें समय-समय पर सुझाव व सहायता प्रदान करते रहेंगे। जिससे उनकी लेखनी और अधिक परिष्कृत हो सके। समिति कोश का यह मत है कि लेखन में हुई व्याकरणिक त्रुटि या छंद, रस, मात्राओं तथा विधाओं का ज्ञान न होने का यह अर्थ कदापि नहीं की वह रचना उत्कृष्ट नहीं है या उस रचना का भाव जन-मानस को प्रभावित नहीं कर सकता। यह पत्रिका की वेबसाइट अब रचनाकारों द्वारा ही संचालित की जाएगी जिसमें वो अपनी रचनाओं को प्रकाशित करने के साथ अन्य रचनाकारों को उनकी रचनाओं की समीक्षा भेज सकेंगे।

रचना प्रकाशन कैसे करें 

1. रचनाकार अपना नाम व जिस विधा में उनका लेखन कार्य है जैसे कहानी, कविता आदि उसे लिखकर पत्रिका के आधिकारिक ई-मेल tmkavykosh@gmail.com पर भेज दें। 

2. ई-मेल का विषय रखें 'रचनाकार प्रोफ़ाइल बनाने हेतु' ।

3. समिति कोश आपके ई-मेल को सत्यापित कर उसे वेबसाइट से जोड़ देगी। 

4. प्रोफाइल तैयार हो जाने के बाद आपको एक ऑनलाइन Google Meet पर वर्कशाप के माध्यम से रचनाओं के प्रकाशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

5. इसके बाद रचनाकार सदैव अपनी रचनाओं का बिना किसी बाधा के प्रकाशन कर सकेंगे। 

6. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रचनाकार tmkavykosh@gmail.com पर मेल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।