Peace Of Mind Quotes In Hindi

शांत रहने मे ही भलाई है- प्रीति देवी


शांत रहने मे ही भलाई है।

बाद होती जो जग हंसाई है।।


छीन लेते है लोग अवसर पा।

शोहरत जो अभी कमाई है।।


कोई होता नहीं यहां अपना।

सच कहानी तुम्हें सुनाई है।।


लोग पूछते नहीं बिना स्वार्थ।

रीत जग की सुनी सुनाई है।।


लूटते लोग आज अपने ही।

बात ये हमने आजमाई है।।


प्रीत कहती सदा यही सबसे।

बात सबकी यहां खुदाई है।। 



सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं रचनायें :)