![]() |
हिन्दी काव्य कोश: काव्य महोत्सव |
हिन्दी काव्य कोश द्वारा 75 आजादी के अमृत महोत्सव महोत्सव पर काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | काव्य महोत्सव 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा जिसमें साहित्य, नृत्य, गायन तथा वादन आदि कलाओं के लिए साहित्यकारों व कलाकारों को देश भर में सम्मानित किया जायेगा
आइये जानते हैं काव्य महोत्सव के विषय में
काव्य महोत्सव का उद्देश्य :
हिन्दी काव्य कोश द्वारा देश के साहित्यकारों व कलाकारों को एक मंच पर लाने व उनकी प्रतिभाओं के माध्यम से देश-वासियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | इसमें न केवल उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जो पहले से किसी क्षेत्र विशेष में अपना विशेष स्थान रखते हैं बल्कि उन प्रतिभाओं को देश के सामने लाया जाएगा जो विशेष होते हुए अभी तक अपना स्थान सुनिश्चित नहीं कर पाई हैं |
साहित्यकार कैसे भाग लें? :
काव्य महोत्सव में साहित्यकारों का अपना विशेष स्थान है क्योंकि यह मनुष्य में उत्साह संचार करने का एक सबसे महत्वपूर्ण साधन है | हिन्दी काव्य कोश द्वारा इस काव्य महोत्सव पर साहित्यकारों की रचनाओं को एक फॉर्म के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है | जिसे संपादक समिति के चयन के पश्चात पत्रिका की वेबसाइट पर प्रकाशित कर देश में प्रसारित किया जाएगा |
क्या केवल कविता भेजें ? :
नहीं! काव्य महोत्सव में कविता, कहानी, लेख, गीत, व्यंग तथा निबंध आदि सभी विधाओं की रचनाओं को स्वीकृति दी जाएगी | कोई भी साहित्यकार जिस किसी विधा में अपनी विशिष्टता रखता है, वह उसमें अपनी रचना भेज सकता है |
रचना कैसे भेजें ? :
नीचे रचना पोस्ट करने हेतु एक फ़ॉर्म दिया गया है जिसके माध्यम से सभी साहित्यकार अपनी रचनाओं को को पत्रिका की संपादक समिति तक सीधे भेज सकते हैं | जैसा कि आप जानते हैं, आप किसी भी विधा में रचना करते हैं आप उसकी विधा में अपनी रचना को भेज सकते हैं | आप केवल कविता लिखने हेतु बाध्य नहीं हैं |
फ़ॉर्म में अपना नाम ( जिस नाम से आप रचना करते हैं ) तथा ई-मेल के साथ अपनी मैलिक रचना भेज दें |
प्रमाण-पत्र कैसे डाउनलोड करें ? :
नीचे दिए गए फ़ॉर्म के माध्यम से अपनी रचना भेजते ही आपके द्वारा प्रेषित ई-मेल पर आपको प्रमाण-पत्र का PDF प्राप्त हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं |
हमसे जुड़ें